धमतरी में तेज आंधी तूफान के साथ करीब घंटे भर बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।लेकिन किसानों नुकसान हो सकता है।शहर के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति बन है। बरसती बानी निकासी के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। ग्रीष्मकालीन में ही पोल खुल गई।
धमतरी जिले में शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। और तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से लोगों को राहत तो मिली। लेकिन किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। किसान अपने खेतों में दलहन तिलन फसल लगाए हुए हैं। और अभी कटाई मिंजाई का दौर जोरों से चल रहा है। और ऐसे ममें बे मौसम बारिश से फसल काफी नुकसान हो सकता हैं। इधर शहर में करीब घंटे भर बारिश होने नगर निगम के द्वारा किए दावों की पोल खोल कर रख दी।
आपको बता दे की की मौसम विभाग ने सुबह से ही धमतरी सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दिया था कि प्रदेश में गुरुवार को ओलावृष्टि आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर में अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।
जानकारी के मुताबित धमतरी जिले के कुरूद, नगरी,भखारा,मगरलोड,में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई।वहीं धमतरी शहर में तेज बारिश हुई।इस बारिश से गलियों की सड़कों में जल भराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर लोगों को जल भराव का सामना करना पड़ता है। करीब 1 फीट पानी को पार कर लोगों ने आना-जाना किया। और इसी जल भराव का सामना लोगो न करना पड़े इसके लिए नगर निगम के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर पानी की निस्तारी के लिए नाली का निर्माण किया गया है। घंटे भर बारिश होने से अब इसकी पोल खोलते नजर आ रही है। अब देखना होगा कि बारिश के दिनों में करोड़ों खर्च कर बनाए गए नाली कितना कारगर साबित होता है