धमतरी डेस्क-- धमतरी में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।हादसे में तीन सीआरपीफ जवान सहित एक सिविलियन ड्राइवर की मौत हो गई।कार में सवार जवान रायपुर ओर जा रहे थे,तभी दुर्घटना हो गई।कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में दबे जवानों को क्रेन और कटर के माध्यम से निकाला गया। बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के खपरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग में यह घटना हुई है।जिसमें कार में सवार जवान रायपुर की ओर जा रहे थे।पांच लोक सवार थे।जिसमें एक सिविलियन ड्राइवर भी मौजूद था।तीन जवानों ने हादसे के बाद दम तोड़ दिया। वहीं एक सिविलियन ड्राइवर की भी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार कार रायपुर की ओर जा रही थी। जिसमें जवान सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान कार ट्रक से टकराई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।ट्रक से कार इतनी जोरदार टकराई की कार राउंड ले लिया।मानो कर रॉन्ग साइड की ओर आ रही हो।लेकिन कार रायपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कर हादसे के बाद बुरी तरह से पिचक गया। जिसमें एयरबैग भी खुल गए। और मौके पर ही दो जवान की मौत हो गई।घायल जवान और सिविलियन को जिला अस्पताल लाया गया।अस्पताल में एक जवान और सिविलियन ने भी दम तोड़ दिया।एक घायल जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और तत्काल प्राथमिक उपचार कर अच्छी इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। जिला अस्पताल में कलेक्टर अबिनाश,सीआरपीफ के उच्च अधिकारी,धमतरी नगर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी,एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडेय,अर्जुनी प्रभारी राजेश जगत पहुंचे। बताया जा रहा रहा है मृतक जवान का नामा मुकेश कुमार हेड कंस्टेबल, उमेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक, राजकुमार गौड़, कांस्टेबल, सिविलियन ड्राइवरहिरा लाल नागर शामिल है। जिसमे अभिमान राय,कांस्टेबल घायल है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।