धमतरी डेस्क -छत्तीसगढ़ के धमतरी में फिर एक बार चाकू बाजी की घटना हो गई।सूत्रों के मुताबिक मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह खूनी संघर्ष का मैदान बन गया।बाजा बजाने और गाना चलाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद विवाद में हिंसक गरूप ले लिया और चाकू बाजी की घटना हो गई।सूत्रों के मुताबिक चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है ग्राम भोथीडीह दूसरे गांव से चौथीया आया हुआ था।जिसमे विवाद हुआ।घायलों का अस्पताल में जारी है। वही मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भोथीडीह गांव में घटना के बाद सनसनी फैल गई है,और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार दिन रात की है। के बाद आरोपी अब तक फरार है जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।