Breaking

शादी समारोह में मर्डर के 7 आरोपी गिरफ्तार..... दुल्हन के भाई को चाकू गोद कर मारा,4 घायल.....लड़की पक्ष आये थे चौथीया.....

धमतरी डेस्क / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह में हुए मर्डर का खुलासा किया गया।चौथीया स्वागत के दौरान लड़की पक्ष के युवकों एवं बाजा पार्टी के बीच विवाद ने हिंसक रूप लिया था। चाकूबाजी में एक युवक की मृत्यु हो गई।
इस मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया है। जिसमे दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।मृतक दुल्हन का भाई बताया जा रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी टेटकूराम निषाद,पिता स्व. कार्तिकराम, उम्र 50 वर्ष,निवासी मालगांव,थाना गरियाबंद,21 फरवरी की देर रात अपनी पुत्री के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम भोथीडीह आया था।तभी रात्रि लगभग 8.00 बजे के आसपास बाजार चौक के पास चौथीया स्वागत कार्यक्रम के दौरान नाच-गान चल रहा था।इसी दौरान लड़की पक्ष से प्रार्थी के पुत्र चंदन निषाद एवं अन्य व्यक्तियों का बाजा बजाने वाले व्यक्तियों से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद के पश्चात आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।तथा एकराय होकर चंदन निषाद एवं तरुण ध्रुव पर चाकू से प्राणघातक वार किया गया। गंभीर चोट लगने से चंदन निषाद की मृत्यु हो गई। तरुण ध्रुव एवं बीच-बचाव करने आए अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आईं।
इस मामले में,तोषण चक्रधारी,पिता डेमन चक्रधारी, उम्र 18 वर्ष 4 माह, अभिषेक पटेल,पिता स्व. प्रेमलाल पटेल,उम्र 20 वर्ष, हिनेश उर्फ हिलेश्वर,पिता रूपेन्द्र यादव, उम्र 18 वर्ष 4 माह,ताम्रज कंवर पिता सुधारू राम कंवर,उम्र 18 वर्ष 3 माह,गुलाब दीवान, पिता नकुल दीवान,उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम भोथीडीह, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया हैं।
साथ ही प्रकरण में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं।जिनके विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Show comments
Hide comments
Cancel