Breaking

क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 1 गिरफ्तार.....जिबाम्बे vs वेस्टीइंडीज पर चल रहा था सट्टा.....17 लाख का माल जप्त....

धमतरी डेस्क / धमतरी में ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।थाना रूद्री एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही- आरोपी से 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हैं।आरोपी वेस्टइंडीज- जिंबाब्वे क्रिकेट मैच पर  हार-जीत का दांव लगवा रहा था।

जानकारी के मुताबिक धमतरी पुलिस थाना रूद्री एवं सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई,जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies cricket team एवं Zimbabwe national cricket team के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
बताया जा रहा हैं की 1 नग iPhone 17 Pro मोबाइल। 1 नग Samsung Fold 7 मोबाइल। 1 नग काले रंग की XUV700 वाहन जप्त किया गया हैं जिसकी कुल किमित 17 लाख रुपये आँकी गई हैं।
आरोपी  भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी का निवासी हैं।
Show comments
Hide comments
Cancel