Breaking

UPSC में सफलता....धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने प्राप्त किया को 623वा रैंक....

धमतरी डेस्क/देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में धमतरी जिले के ग्राम परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आज घोषित परिणाम में उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। जिले के लिए गर्व की बात है।बताया जा रहा है की डायमंड सिंह ध्रुव की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डायमंड सिंह ध्रुव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी का पद प्राप्त किया था।अब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
Show comments
Hide comments
Cancel