Breaking

इतवारी बाजार में चाकू बाजी....सेलून दुकान में युवक पर हमला.....घायल युवक अस्पताल में भर्ती.... हमला वर फरार.....

धमतरी डेस्क / धमतरी डेस्क धमतरी जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जिसमें एक युवक को धारदार चाकू से करीब दो बार वार किया गया है। बताया जा रहा है इतवारी बाजार स्थित एक सेलून दुकान में में कुछ युवक बाल कटवाने पहुंचा। जैसे ही युवक बाल कटाने बैठा तभी अचानक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सेलून में खून ही खून हो गया। वही युवक खून से लथ पथ  होकर अपनी घर की ओर भागने लगा इसके बाद कुछ लोगों ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेकर गए।वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए वार करने के बाद हमलावरों ने चाकू को सेलून में ही छोड़ भागे।वहीं दुकान संचालक तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची हुई है,और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है हमलावर 2 से अधिक लोग बताये जा रहे हैं। इधर घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
Show comments
Hide comments
Cancel