Breaking

चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार..... इतवारी बाजार में युवक पर किया था हमला....पढ़िए क्या है चाकू से मारने की वजह.....

धमतरी डेस्क/ धमतरी के इतवारी बाजार स्थित सेलून चाकू बाजी का खुलासा पुलिस ने किया है।पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की गई।

दरअसल आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव पिता श्रीराम यादव, 20 वर्ष निवासी बांसपारा धमतरी का घायल प्रिंस नेताम पिता विष्णु नेताम निवासी बांसपारा धमतरी के साथ पूर्व से रंजिश चली आ रही थी।माह नवंबर में प्रिंस नेताम द्वारा आरोपी आशिष यादव पर हंसिया से हमला किया गया था,जिसके मामले में प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी आशिष यादव बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था।
सोमवार को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव को गिरफ्तार किया।एवं धारदार चाकू आरोपी से जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।
Show comments
Hide comments
Cancel