Breaking

EXCLUSIVE VIDEO: शासकीय कॉलेज में स्नेह सम्मेलन के दौरान बवाल.....महापौर को कांग्रेसियों ने बेशर्म फूल भेठ करना चाहा....पुलिस प्रोटेक्शन में महापौर को ले जाया गया....युवा मोर्चा और कांग्रेसी आमने सामने.... एक दूसरे के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे....

धमतरी डेस्क/धमतरी में विधायक के गृह ग्राम में शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी में बावल की स्थिति बन गई।स्नेह सम्मेलन से पहले आमदी गांव में कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें विधायक का नाम नहीं होने का आरोप लगाया गया।जिसका कांग्रेसियों के द्वारा विरोध किया गया। जिसमें स्नेह सम्मेलन में अतिथि पहुंचने से पहले कांग्रेसियों ने कॉलेज का ताला जड़ दिया। इसके बाद मामले की स्थिति और भी गंभीर हो गई।इस दौरान करीब 10 मिनट के बाद ताला खोला गया और कॉलेज के बाहर कांग्रेसी व विधायक समर्थकों ने मुख्य अतिथि का इंतजार करते खड़े रहे। जैसे ही मुख्य अतिथि महापौर कॉलेज पहुंचे इसके बाद कांग्रेसियों ने फिर दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस के साथ झड़प के बाद दरवाजा खोला गया।



तब महापौर ने कॉलेज में प्रवेश किया।जैसे ही स्नेह सम्मेलन में उद्बोधन के बाद महापौर और कॉलेज से बाहर निकले तो कांग्रेसियों ने बेशरम का फूल भेट करना चाहा और पुलिस प्रोटेक्शन में महापौर को उनके वाहन तक ले जाया गया।तभी पुलिस और कांग्रेस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इसी बीच कांग्रेस के द्वारा महापौर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो भाजपाइयों ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।इस दौरान युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता भी कॉलेज पहुंच गए और दोनों आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद मोहम्मद पक्ष से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और विधायक के पक्ष से विधायक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
Show comments
Hide comments
Cancel