Breaking

ठगी के आरोपी की पुलिस रिमांड पर मौत.....मृतक आरोपी पर किसानों ने लगाया धान खरीदी में ठगी का का आरोप...7 करोड़ 73 लाख रुपये ठगी का आरोप....

धमतरी डेस्क
धमतरी में ठगी के आरोपी की पुलिस रिमांड ले दौरान मौत हो गई।अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक आरोपी पर किसानों ने लगाया  धान खरीदी में ठगी का आरोप लगाया था। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लिया था। मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलीया राजनांदगांव का है रहने वाला।

अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी रोहित सिन्हा एवं लगभग 50 अन्य किसानों द्वारा थाने में आरोपी दुर्गेश कठौलीया पिता लक्ष्मण कठौलीया निवासी ग्राम भवरमरा, जिला राजनांदगांव धान को अधिक कीमत पर बेचने नाम पर करोड़ो का ठगी किया गया था जिसकी शिकायत  थाने में कई गई थी। जिसके पुलिस ने आरोपी दुर्गेश कठौलीया को 31 मार्च को गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया था।अब करोड़ो का आरोपी की मौत होने से किसानों को में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबित आरोपी दुर्गेश कठोरिया द्वारा अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया और वह वर्तमान में फरार हो गया  था। तब किसानों द्वारा दुर्गेश कठौलीया के बारे में पतासाजी की गई। उसके द्वारा पूर्व में भी जिला बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद बालाघाट में भी इस प्रकार ठगी की घटना को अंजाम दे चुका था। जिसके अतिरिक्त  राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी 302/17u/s 420;34 ipc ka अपराध पूर्व से दर्ज है।  किसानों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में लिखित शिकायत दिया गया था। जिस पर थाना अर्जुनी में अपराध का क्रमांक 47/25 रजिस्टर किया गया था। आरोपी दुर्गेश कठौलीया की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया था। शाम 6:00 बजे पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी को थाना लाया गया।जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर के द्वारा आरोपी को मृत घोषित कर दिया। जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
Show comments
Hide comments
Cancel