Breaking

भाजपा-कांग्रेस के 27 कार्यकर्ता निष्कासितदेर रात बागी प्रत्याशियों पर गिरी गाज.6 साल के लिए निष्कासित..कई पूर्व पार्षद शामिल..

धमतरी डेस्क
धमतरी जिले के भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को निष्कासन कर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासन किया गया है। बागी कार्यकर्ता विभिन्न पदों पर रहे हैं। चुनाव माहौल के बीच भाजपा कांग्रेस से 2 दर्जन से ज्यादा  कार्यकर्ता बागी हो गए थे। सभी ने अपने पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे है।बागी होने के कारण  कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

दरअसल धमतरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर ये बड़ा एक्शन भाजपा कांग्रेस के द्वारा लिया गया है।जिसमें पार्टीयों के द्वारा अधिकृत किए गए प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने और अनुशासन भंग करने के कारण भाजपा-कांग्रेस के द्वारा दोनों पार्टियों में आधा-आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी निष्कासन कर दिया गया। चुनाव 11 फरवरी को होने हैं और चुनाव के एक सप्ताह पहले यह निर्णय लिया गया है। चुनाव माहौल के बीच कार्यकर्ताओं को निष्कासन करने से पार्टी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। और बागी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासन आदेश साफ तौर पर कैह है कि नगरी निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्राथमिक सदस्य से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।जिसमें से नगर पालिका निगम धमतरी बागी प्रत्याशी गौतम ध्रुव,परमेश्वर वर्मा, रीना सोनवानी ,सुरेश गुप्ता ,धर्मिन जोगी,प्रकाश सिन्हा,बसंती बाई साहू, सुनीता यादव ,राजकुमार भूटान, पूर्णिमा देवांगन और नगर पंचायत आमदी के प्रेम साहू वही नगर पंचायत मगरलोड में बेदम चौहान, यशवंत कोसले ,राजू राव, अशोक साहू, योगेश्वर साहू ,वैष्णव शरण साहू को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया गया है। इन सभी बागी प्रत्याशियों में कुछ प्रत्याशी पूर्व में पार्षद सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा ने कहा कि प्रदेश चुनाव चिन्ह के खिलाफ लड़ने वाला अनुशासन हिंता के दायरे में आता है।इसलिए प्रदेश भाजपा के करीब 50 से ज्यादा  कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासन किया गया।और ऐसा कोई भी कार्यकर्ता पार्टी दल के खिलाफ कार्य करेगा।उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जायेगी। चुनाव माहौल के बीच पार्टी के खिलाफ काम कर रहे है तो इससे दुर्प्रभाव और क्या होगा।

वहीं कांग्रेस आदेश जारी करते हुए कहा है कि नगरी निकाय चुनाव में पार्टी निर्णय के विरुद्ध जाकर नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव में विभिन्न वार्डों से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है।जिसमे बागी प्रत्याशी जावेद खत्री, साहिल अहमद,मंजूलता गायकवाड,पवन यादव, दुष्यंत घोरपडे,  संजीदा बेगम, रामेश्वरी बसंत सिन्हा,  पवन लिखी, मदन नेवारे और नगर पंचायत कुरुद से योगेश चंद्राकर (गुरूजी) को निष्कासित किया गया है।
Show comments
Hide comments
Cancel