रिपोर्टर दादु सिन्हा- धमतरी में गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर बुधवार दोपहर कोतवाली के पास स्थित जनसंवाद कक्षा में आयोजक, पंडाल समितियां और प्रशासन के बीच बैठक हुई,जिसमें आगामी प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम को देखते हुए 18 सितंबर की रात 1 बजे तक की झांकी के अनुमति दी गई है,हालांकि आयोजक सुबह 4 बजे तक इसकी अनुमति मांग रहे थे। गणेश उत्सव के अंतिम दिन 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। उस दिन से विसर्जन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा, प्रतिवर्ष धमतरी में भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें बाहर की भी झांकियां आती है, इसी मामले को लेकर बुधवार को जनसंवाद कक्ष में आयोजन, पंडाल समितियां की आवश्यक बैठक रखी गई थी। लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में बार-बार आयोजक समिति द्वारा यही अनुरोध किया जा रहा था कि उन्हें सुबह 4 बजे तक अनुमति दी जाए। क्योंकि राजनांदगांव से झांकियां आती है, इस वजह से 17 सितंबर को अनुरोध करते रहे।लेकिन अंतिम में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि *18 सितंबर की मध्य रात्रि तक झांकी निकाली जाएगी* आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रात 1 तक झांकी निकाली जाएगी और इसके लिए समिति के सभी सदस्य पूरी तरह से प्रयास रत रहेंगे।साथ ही जलजगार को लेकर सभी पंडालों में जागरूकता के लिए बैनर लगाये जाएंगे। इस मामले में डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि समिति के सदस्यों को यह जानकारी दे दी गई है कि 18 की रात 1 बजे तक विंध्यवासिनी मंदिर के पास तक झांकी खत्म हो कहा गया है 17 सितंबर की दोपहर से19 सितंबर की दोपहर तक नगर निगम द्वारा रुद्री विसर्जन स्थल में क्रेन की व्यवस्था की जाएगी।इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाए जाएंगे।