Breaking

पुलिस ट्रांसफर: : ASI, और आरक्षकों को एसपी ने किया स्थान्तरण....पढिये किसको कहा भेजा गया..!

रिपोर्टर दादु सिन्हा-धमतरी पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर धमतरी जिले के थाना और चौकी के आरक्षक, प्रधान आरक्षक और सहायक उप निरीक्षक महिला आरक्षक सहित 36 पुलिस जवानों को इधर से उधर किया गया है, आपको बता दें की धमतरी जिले के सभी थानों में पदस्थ जवानों और एएसआई को इधर से उधर करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से स्थान्तरित किया गया है। धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के चार सहायक उपनिरीक्षको का स्थानांतरण जिले के अन्य थानों में किया गया है, वहीं 6 प्रधान आरक्षक, 26 आरक्षक और महिला आरक्षक को जिले के अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है, बताया जा रहा है कि सहायक उप निरीक्षक अमित सिंह थाना अर्जुनी से थाना धमतरी, सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम मिथलेश थाना सिहावा से चौकी करेली बड़ी, सहायक उप निरीक्षक हेमंत ध्रुव थाना कुरूद से थाना धमतरी, सहायक उप निरीक्षक बीरेश कुमार तिवारी रक्षित केंद्र धमतरी से पुलिस नियंत्रण कक्ष में नवीन पदस्थापना स्थल पर प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव रूप से आगामी पर्यन्त तक अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है।
Show comments
Hide comments
Cancel