धमतरी डेस्क -युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गीतराम सिन्हा ने निगम पर गंभीर आरोप लगाया है। गीत राम सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा की महापौर ने जबसे सत्ता संभाली है तब से अभी तक करोड़ों की विकास योजना सहित निगम व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करनेकर वसूली को भी ऑनलाइन प्लेट फार्म में चालू कर दिया है,उसके लिए बकायदा क्यू आर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा,पुरानी वसूली को भी पहली प्राथमिकता दी जा रही
लेकिन फिर भी,दैनिक सहित नियमित कर्मचारियों का 2 माह से ऊपर का वेतन लटका हुआ है और अब गरीब तबके के कर्मचारी तो खून के आंसू रो ही रहे,बड़े अधिकारी भी परेशान नजर आ रहे,अगर यह सरकार अपनी कामयाबी का इतना ढोल नगाड़े बजा रही तो व्यवस्था चरमरा क्यों रही,या ये दिखावा सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करना है और अंदर सब टाय टाय फीस वाली स्थिति है,क्या फिर से निगम कर्मचारियों को आंदोलन कर वेतन वसूलना पड़ेगा या इसी ठर्रे पर व्यवस्था चलती रहेगी सुनने में यह भी आया है
भरे बारिश के मौसम में इस सूखे की मार महापौर सहित पार्षद भी झेल रहे,लेकिन अजीब स्थिती ये है की
वेतन न मिलने से कर्मचारियों का चेहरा तो उतरा हुआ है ,लेकिन महापौर सहित,पार्षदों का चेहरा खिला हुआ है यह गणित समझ से परे हैं। अगर भुगतान जल्द नही हुआ तो कर्मचारियों के समर्थन में इस पर जल्द आंदोलन किया जाएगा।