Breaking

नारी पुल में दीनदहाड़े हत्या का मामला...... पुलिस ने किया खुलासा.....एक चावल कारोबारी ने दूसरे चावल कारोबारी को उतारा था मौत के घाट...... आरोपी गिरफ्तार

धमतरी डेस्क -धमतरी में नारी महानदी पुल हत्या के सनसनीखेज मामले का बड़ा खुलासा पुलिस नव किया हैं।चावल व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा से उपजी रंजिश में 27 वर्षीय नीरज साहू की हत्या की गई।कुरूद पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार  किया गया है।
दरअसल दिनांक 22 जुलाई को को नारी महानदी पुल के ऊपर मुख्य मार्ग पर नीरज साहू का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। मृतक के गले एवं माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे तथा घटनास्थल पर उसका बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GT-7675 भी खड़ा मिला था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों एवं परिजनों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई। जांच में धारदार वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जिसके बढ़ पुलिस टीमों ने लगातार कई दिनों तक घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य विष्लेषण एवं लगातार घटना से जुड़े संभावित मार्गों एवं क्षेत्रों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला गया। लगातार की गई मेहनत और साक्ष्यों के आपसी मिलान के बाद संदेही बिरेंद्र कुमार साहू तक पुलिस पहुंची। बताया गया की पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया हत्या का खुलासा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मृतक नीरज साहू की हत्या करना स्वीकार किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं मृतक दोनों चावल का व्यवसाय करते थे। मृतक का व्यवसाय अच्छा चलने एवं उसकी कमाई अधिक होने के कारण आरोपी उसके प्रति अंदर ही अंदर रंजिश रखता था।इसी रंजिश एवं द्वेष के चलते आरोपी ने मौका पाकर नारी महानदी पुल के सुनसान स्थान पर मृतक को रोककर कैंची एवं पाना से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस बिरेंद्र कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष पिता कन्हैया लाल साहू सांकरा, थाना मगरलोड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Show comments
Hide comments
Cancel