धमतरी डेस्क - धमतरी में एक बार फिर तेज रफ्तार के कर सामने आए है। जिसमें यात्रियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि कांकेर रोडवेज की बस रायपुर से धमतरी की ओर आ रही थी। इस दौरान ग्राम डंडे सर के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गया।इस दौरान एक कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आसपास के सहयोग से कुरुद अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर कॉलेज छात्रा का उपचार किया जा रहा है।वही मौके पर कुरुद थाना प्रभारी पहुंची हुई हैं।जहां पर अफरा तफरी का माहौल है।वहीं अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर में चढ़ने से न राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। साथ ही बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।