Breaking

धारदार हथियार से युवक पर हमला, मौत..... नारी पुल में रोक कर किया हमला....ग्रामीणों में आक्रोश..... बीते दिनों पहले नकाबपोश ने की थी लूट.....अब हत्या,कुरुद पुलिस पर उठ रहे सवाल

धमतरी डेस्क -धमतरी जिले में एक बार फिर सनसनी खेज मामला सामने है जिसमें युवक को मार कर लहूलुहान कर दिया गया है। धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक को जानलेवा हमला कर मौत की घाट उतार दिया गया। सूत्रों के मुताबिक युवक पिकअप चालक है और पिकअप में खट्टी गांव से निकला हुआ था। पिकअप में वही नारी पुल पहुंचते ही कुछ लोगों ने उसको रोक लिया। और धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले से युवक लहू लुहान हो गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ पुल पर जमा हो गई।वहीं पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची 108 भी बुलाया गया। था फिलहाल युवक का शव पुल पर ही रखा हुआ है। और एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है।इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।आपको बता दे को बीते दिनों पहले भी कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक से देर रात कार सवार अज्ञात नकाबपोशों ने मोटरसाइकिल मोबाइल और नगर लूट लिया था।अब पिकअप सवार युवक को हमला करने से आशंका जताई जा रही है कि यह घटना भी लूटपाट का मामला हो सकता है।फिलहाल इस मामले में पूरी जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने की बात कह रही है
Show comments
Hide comments
Cancel