Breaking

पत्नी के साथ सोते देख पति ने युवक को कुल्हाड़ी के काटा..... युवक की मौत, पति गिरफ्तार......

धमतरी डेस्क- धमतरी में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पत्नी के प्रेमी को सोते देख पति ने तैश में प्राणघातक हमला कर दिया।उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

प्रार्थिया पूर्णिमा सोरी, पति योगेंद्र सोरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बाजार कुर्रीडीह, स्कूलपारा, थाना केरेगांव, जिला धमतरी का लगभग एक वर्ष से शंकर सूर्यवंशी, निवासी नगरी तहसील दलौदा, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शंकर सूर्यवंशी समय-समय पर पूर्णिमा सोरी से मिलने उसके गांव आता-जाता था। लगभग 15 दिन पूर्व पूर्णिमा सोरी अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर सूर्यवंशी के घर गई थी तथा चार-पांच दिन वहां रहने के बाद वापस अपने घर लौट आई थी। 8 जुलाई 2026 की शाम लगभग 07:00 बजे शंकर सूर्यवंशी पुनः पूर्णिमा सोरी के घर मिलने आया। रात्रि में भोजन करने के पश्चात पूर्णिमा सोरी, उसका पति योगेंद्र सोरी, दोनों बच्चे तथा शंकर सूर्यवंशी एक ही हॉल में सो गए। रात्रि लगभग 03:00 बजे, पति योगेंद्र सोरी ने पत्नी के प्रेमी शंकर सूर्यवंशी पर कुल्हाड़ी से गले पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर सूर्यवंशी को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना केरेगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी योगेंद्र सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाना केरेगांव में हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।आरोपी का नाम योगेंद्र सोरी पिता स्व. रामकृष्ण सोरी 38 वर्ष ग्राम - बाजार कुर्रीडीह, स्कूलपारा, थाना केरेगांव, जिला धमतरी(छ.ग.) का रहने वाला है।धमरी में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पत्नी के प्रेमी को सोते देख पति ने तैश में प्राणघातक हमला कर दिया।उपचार के दौरान युवक की मौत  हो गई।
आरोपी का नाम योगेंद्र सोरी पिता स्व. रामकृष्ण सोरी 38 वर्ष  ग्राम - बाजार कुर्रीडीह, स्कूलपारा, थाना केरेगांव, जिला धमतरी(छ.ग.) का रहने वाला है।
Show comments
Hide comments
Cancel