धमतरी डेस्क - धमतरी में मछली कारोबार से जुड़े मुंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है इस मामले में दो नाबालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया था। एयरप्लेन कारोबारी को कई बार चाकू से गोपा था। इसके बाद कारोबारी की मौत हो गई थी। आरोपी फरार चल रहे थे जिसे साइबर पुलिस ने पकड़ा।
दरअसल धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरेगांव में एक हृदय धारा घटना हुई थी। 27 जून की रात मछली कारोबारी को आरोपियों ने गोरेगांव के बीच सड़क पर जंगल के पास रोका और 37 हजार रूपये को लूट लिया।और चाकू से हमला किया आरोपियों ने दो चाकू से कारोबारी को ताबड़तोड़ हमला करने के बाद शरीर पर कई छेद किये। कारोबारी का साथी मौके से जान बचा कर भाग निकला था।कारोबारी को अस्पताल लाया गया था,जिसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।इस मामले में साइबर पुलिस डॉग स्क्वाड जुटी हुई थी जिसमें दो नाबालिक सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया की मृतक विप्लव मंडल, जो निजी फिश फार्म का संचालन करता था,उसके यहां आरोपी मजदूरी करते थे। मजदूरी बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने तथा मृतक द्वारा लगातार अपमानजनक व्यवहार एवं गाली-गलौज किए जाने से आरोपी लंबे समय से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 25 जून 2026 को हत्या की योजना बनाई थी, किन्तु परिस्थितिवश उसे अंजाम नहीं दे सके।इसके बाद उन्होंने पुनः सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए 27 जून को हत्या एवं लूट की वारदात को अंजाम देने का निर्णय लिया।पूर्व योजना के अनुसार आरोपियों ने मृतक की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके नगरी बाजार से मछली बिक्री कर लौटने की जानकारी मिलते ही गोरेगांव-भैंसमुड़ा मार्ग के सुनसान जंगल क्षेत्र में घात लगाकर बैठ गए।मृतक के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने लकड़ी के डंडों एवं धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।इसके बाद मृतक के पास रखी मछली बिक्री की नगदी राशि एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए, लूटी गई रकम का आपस में बंटवारा कर लिया।इस घटना ने गिरफ्तार आरोपी टंकेश्वर नेताम उर्फ मयंक नेताम,पिता यशवंत नेताम, 19 वर्ष। सुरेंद्र यादव, पिता रमन यादव, उम्र 26 वर्ष।जगदीश विश्वकर्मा, पिता धनीराम विश्वकर्मा, उम्र 50 वर्ष ग्राम बोईरगांव, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है सहित संलिप्त दो विधि से संघर्षरत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बताया जा रहा था कार्यवाही के दौरान आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से लूट की कुल 37,800 रूपये नगद,6 मोबाइल फोन, 2 लोहे के चाकू, 2 मोटरसाइकिल जप्त किए गए।