धमतरी डेस्क -धमतरी में एक बार फिर टावर में चढ़कर युवक अपने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। करीब घंटे भर बाद से युवक टावर में चढ़ा हुआ है।युवक के दो पत्नियां है विवाद के चलते टावर में चढ़ गया।युवक कुछ महिने पहले और इसी टावर में चढ़ा था।इस बार फिर युवक के टावर में चढ़ने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।मौके और ग्रामीणों की भारी भरकम भीड़ लगी हुई है।मौके पर पुलिस पहुंची हुई है।युवक को नीचे उतरने में कोशिश जारी है।
दरअसल धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंड्रा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक यादराम साहू हाइवोल्टेज ट्रांसमिशन टावर में चढ़ गया।ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश अभी भी जारी है। बताया जा रहा है युवक घंटे भर से टावर में चढ़ा हुआ है।ग्रामीणों की बात को भी नहीं मान रहा है। साथ ही टावर के नीचे ग्रामीणों के द्वारा नीचे उतारते के लिए युवक को आवाज दिया जा रहा है और भारी भरकम भीड़ भी लगी हुई है।फिलहाल पुलिस की कोशिश जारी है।
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम यादराम साहू है। जिसके दो पत्नियां है। कुछ महिने से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनके बीच अक्सर झगडे होते रहते है।युवक करीब 60 ऊंचाई ट्रांसमिशन टावर में चढ़ गया है।जिसे देख कर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।युवक को उतरने के लिए पुलिस लगी गई है। घंटे भर से युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है।