Breaking

DHAMTARI - नदी किनारे सज रहा हाई-प्रोफाइल जुआ फड़, रोज लग रहे लाखों के दांव!

अभिषेक मिश्रा
धमतरी करेली चौकी क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर जुआ फड़ संचालित होने की चर्चा है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रात 9 बजे से देर रात तक बुड़ेनी, भेंडरी, नवागांव, खिसोरा, चंदना और चमसूर क्षेत्र के नदी किनारे जुआ फड़ सज रहा है. बताया जा रहा है कि इसका संचालन नयापारा के एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है.

सूत्रों का दावा है कि बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, सरायपाली, महासमुंद, तिल्दा, धमतरी, राजिम और नयापारा समेत विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक जुआरी रोजाना यहां पहुंचकर लाखों रुपये के दांव लगा रहे हैं. आरोप है कि जुआ संचालक द्वारा प्रति जुआरी एंट्री फीस और हार-जीत की राशि पर 10 प्रतिशत नाल वसूला जा रहा है, जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये की कमाई हो रही है.
यह भी बताया जा रहा है कि जुआरियों को फड़ तक पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर वाहन खड़े किए जाते हैं. इस काम में 25 से 30 युवक लगे हुए हैं, जिन्हें प्रतिदिन मजदूरी के रूप में भुगतान किया जाता है. देर रात तक चलने वाले इस कथित जुआ फड़ में शराब की व्यवस्था होने की भी चर्चा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि पिछले लगभग दो महीनों से लगातार संचालित हो रही है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून-व्यवस्था और पुलिस निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है. अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.
Show comments
Hide comments
Cancel