Breaking

पुलिस कस्टडी से भागा गांजा तस्कर.... ASI सहित 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड..... पुलिस विभाग में हड़कंप

धमतरी डेस्क -धमतरी में एनडीपीएस आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने पर बड़ा 4 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी निलंबित किया गया है।कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसपी ने सख्त कार्यवाही की है।
अभिरक्षा से फरार आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध, खोजबीन जारी है।

दरअसल धमतरी जिले के थाना सिहावा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक एनडीपीएस एक्ट के गिरफ्तार आरोपीयों को 11 जून 2026 को चिकित्सीय परीक्षण (डॉक्टरी मुलाहिजा) थाना सिहावा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था।इस दौरान थाना सिहावा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू आरोपीगणों को सुरक्षा अभिरक्षा में लेकर सीएचसी नगरी रवाना हुए थे।चिकित्सीय परीक्षण के दौरान पलाश गजभिए पिता किशोर गजभिए,32 वर्ष,  कचूरवाही, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।फरार आरोपी के विरुद्ध बीएनएस. के तहत एक और अपराध पंजीबद्ध किया गया है।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा आरोपी की सुरक्षा एवं निगरानी में घोर लापरवाही बरतना तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन नहीं करना पाया गया।
जानकरी में मुताबिक कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता एवं लापरवाही को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उक्त सभीअधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय रक्षित आरक्षक केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता एवं अन्य देय भत्ते प्राप्त होते रहेंगे।वहीं मामले में जांच कराई जा रही है एवं फरार आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने का दावा किया गया जा रहा है।
Show comments
Hide comments
Cancel