धमतरी डेस्क -धमतरी के किले के श्री राम मंदिर के पास अचानक मेस्ट्रो गाड़ी में आग लग गई,आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया,आज को बुझाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, माईस्ट्रो गाड़ी से धुआ निकलने लगा,और लोग रेत और पानी के सहारे से बुझाने की कोशिश की। हालांकि आज ज्यादा नहीं फैलने पर आज पर जल्द काबू पा लिया गया, लेकिन माईस्ट्रो गाड़ी का आधा हिस्सा जलकर खाक हो गया भारत साहू ग्राम भोयना निवासी ने बताया कि वह अपने माईस्ट्रो गाड़ी को रखकर इतवारी बाजार में सामान खरीदने के लिए गए हुए थे।
इसके बाद वापस लौटने पर और गाडी से जाने के लिए किक मारते ही अचानक गाड़ी से धुआं फेंकने लगा, और आग बढ़ता हि जा रहा था,इसके बाद भारत साहू ने आसपास के लोगों से मदद ली और आग को बुझाने की कोशिश की,पास में रखे रेत से बुझाने की कोशिश करने पर धुआ और भी बढ़ता जा रहा था,इसके बाद किले के श्री राम मंदिर से पानी पाइप के सहारे लाकर माईस्ट्रो गाड़ी में लगी आग को काबू में पाया गया।वहीं गाड़ी का आधा हिस्सा जलकर खाक हो गया है।