धमतरी डेस्क -धमतरी में एक बार फिर सनसनी सनसनी खेज मामला सामने आया है।जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जंगल में खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश को देखकर लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं।पुलिस लाश को संदिग्ध मान कर जाँच कर रही है।
बताया जा रहा है कि केरेगांव क्षेत्र के ग्रामीण रोड किनारे जंगल से गुजर रहे थे,इस दौरान ग्रामीणों की नजर खून लतपथ व्यक्ति की लाश देखा गया,इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची,और जांच में जुट गई,बताया जा रहा है कि लाश अधेड़ व्यक्ति की है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति की लाश मिली है आस पास क्षेत्र निवासी बताया जा रहा हैलाश के पास एक मोटरसाइकिल भी मिलने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक निकलकर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक अधेड़ व्यक्ति के शरीर में धारदार हथियार के भी निशान पाया गया है,जिस पर पुलिस जांच में जुटी हुई है, फिलहाल पुलिस ने खून से लथपथ लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।