धमतरी डेस्क -छत्तीसगढ़ के धमतरी में लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी जुआरिओ के हौसले हौसले बुलंद है।जगह-जगह जुआ का फड़ लग रहा है,बिंदास होकर जुआरी मोटरसाइकिल ही नहीं कार और अन्य के माध्यम से पहुंचकर गांव के बस्तियों के पास जुआ का फड़ में पहुँच रहे है। जिसको लेकर पुलिस ने एक बार फिर जुआ के फड़ में दबिश देकर कारवाई की है।
दरअसल धमतरी के केरे गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हे भाट भालू चुआ गांव में जुआ का खेल चल रहा था।जिस पर पुलिस ने दबिश देकर 5 जुआरिओ को पकड़ा।साथ ही मोटरसाइकिल से पहुंचे थे उस मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं"जब लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है जुआरिओ पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही?क्या किसी सफेद पोश नेता या पुलिस का ही संरक्षण तो नहीं मिल रहा?सूत्रों के मुताबिक मगरलोड ब्लाक के करेली क्षेत्र में भी जुआ का फड़ सज रहा है? लेकिन इस पर पुलिस की नजर क्यों नहीं जा रही? अब कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
एफ़आई आर के अनुसार पकडे गए जुआरीओं के नाम नाम लुभान चन्द्राकर पिता गैंदलाल चन्द्राकर 37 वर्ष ग्राम छुही। फलेन्द्र साहू पिता द्वारिका साहू 36 वर्ष ग्राम साल्हेभाट । वेदराम मंडावी ऊर्फ सोनू पिता स्व0 शांताराम 32 वर्ष ग्राम कांटाकुर्रीडीह। ईश्वर साहू पिता जुगराम साहू 27 वर्ष ग्राम छुही।टार्जनदास मानिकपुरी पिता स्व0 चुरामन दास मानिकपुरी 38 वर्ष ग्राम कांटाकुर्रीडीह थाना केरेगांव जिला धमतरी को पकड़ा गया है।
आरोपियो के पास से नगद 12000 रूपये, फड से 15300 कुल 27300 रूपये, 6 मोबाईल कीमत लगभग 12500 रूपये,4 मोटर सायकल 75000 रूपये कुल जुमला 1 लाख 14 हजार 800 रूपये का माल जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम कार्रवाई की गई है।