धमतरी डेस्क - छत्तीसगढ़ के धमतरी में 11 लाख का हेरोइन चिट्टा में साथ 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों पर 8 महीनों से पुलिस रडार में थे। 4 जिलों हेरोइन को सप्लाई किया जा रहा था। धमतरी के फारेस्ट नाका के पास हेरोइन की खरीदी बिक्री चल रहा था। पुलिस को चखमा देने के लिए बार बार मोबाईल बदला जा रहा था। हेरोइन को पंजाब पंजाब से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ के सप्लाई किया जा रहा था।
दरअसल अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जब्त सामग्री 16 लाख 24 हजार 240 रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है,श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास कार में चल रहा था, पुलिस टीम ने फारेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए आरोपियों को रंगेपकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके पर तलाशी के दौरान लगभग 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा),नगद, मारूति स्विफ्ट वाहन, मोबाइल सहित 16 लाख 24 हजार 240 रूपये माल जप्त किया गया।
जानकारी के मुताबिक मुख्य सरगना मो.इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय इस आरोपी का नाम पूर्व के एनडीपीएस मामलों में भी सामने आ चुका था।
आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। बताया गया की एक दिन पूर्व थाना सिटी कोतवाली में हुई हेरोइन कार्यवाही में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस्लामुद्दीन के रायपुर दुर्ग राजनांदगांव बालोद धमतरी में सक्रिय होने के नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस के पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस्लामुद्दीन पंजाब से ट्रेन के माध्यम से जाकर ढेड़ दो वर्षों से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ दिया है।
निजामुद्दीन कुरैशी
पिता सफरूद्दीन कुरैशी, 28 वर्ष, मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद। अनिता नेताम
पति इस्लामुद्दीन कुरैशी, 37 वर्ष साकिन मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद। मोह० इसलामुद्दीन कुरैशी पिता सफरूद्दीन कुरैशी, 34 वर्ष साकिन मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद के निवासी है। तीनो आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपियों से 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत 11 लाख। 1 मारूति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 5 लाख रुपये। 2 मोबाइल फोन – कीमत 20,000 हजार 4 हजार 240 रूपये जप्त किया गया है।