Breaking

कुरुद के कुल्हाड़ी में अतिक्रमण पर बुलडोजर.... 26 अतिक्रमण को प्रशासन ने किया ध्वस्त.....

 


धमतरी डेस्क -धमतरी जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।ऐसे हि कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुरूद विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ी में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 26 अवैध अतिक्रमणों को हटाया।यह कार्रवाई ग्राम में लंबे समय से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई, जिसमें पक्के निर्माण, दीवारें तथा घेराबंदी शामिल थे। प्रशासन की टीम ने पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर समझाइश दी थी,जिसके प

रिणामस्वरूप अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया। इसी कारण पूरी कार्रवाई बिना किसी विवाद और तनाव के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसे आमजन के उपयोग हेतु सुरक्षित रखना तथा ग्रामों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show comments
Hide comments
Cancel