Breaking

कबाड़ी दुकानों में पुलिस की दबिश.... 1430 किलो लोहा,टीना जप्त....दस्तावेज पेश नहीं कर पाए संचालक......

धमतरी डेस्क -धमतरी में दो कबाड़ी दुकानों पर दबिश पुलिस ने दबिश दी,भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा-टीन जब्त किये गए।थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी ने कार्यवाही, कर कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध सामग्री बरामद किया।बिना वैध दस्तावेज के चोरी का सामान रखने वाले दो आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही,भेजा जेल गया है।
दरअसल थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ी दुकानों में दबिश देकर महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।जानकारी के मुताबिम रतन कॉलोनी, दानी टोला स्थित कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लोहे का एंगल, पाइप, जाली एवं राइस मिल का लोहा कुल 620 किलोग्राम कीमत लगभग 21 हजार रूपये बरामद हुआ।दुकान संचालक नविद परवेज से वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर संदेह के आधार पर उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।
इधर ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लोहे एवं टीन के छड़, राड़, एंगल एवं पाइप भारी मात्रा में पाए गए।दुकान में उपस्थित दर्शन सिंह ध्रुव से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद सामग्री को धर्मकांटा में तौल कराने पर कुल 810 किलोग्राम जिसकी कीमत लगभग 24 हजार 300 रूपये पाया गया, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया। आरोपी दर्शन सिंह ध्रुव, पिता स्व. गोपाल ध्रुव,40 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली। नविद परवेज, पिता इमामुद्दीन, निवासी दानी टोला धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,
जिला धमतरी,दोनों कार्यवाहियों में कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध लोहा-टीन सामग्री जप्त की गई है।
Show comments
Hide comments
Cancel