धमतरी डेस्क- धमतरी जिले में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जात्रा कार्यक्रम से लौट रहे इको में सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए जिसमें एक की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर घायल हो गए।एक बार फिर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और कुचलटे वाहन आगे बढ़ गई। जिससे अधेड़ का कमर के नीचे का हिस्सा क्षत विक्षत हो गया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी का है।जहां देर रात अधेड़ शादी से लौट रहा था तभी अज्ञात बहन ने कुचल दिया।
जानकारी के मुताबिक आमदी के बाजार चौक के पास देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया।हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वाहन का पहिया पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा बुरी क्षत विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने देखा और तत्काल अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी सूचना दी गई। उनके द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित पैक किया गया और जिला मरचुरी में रखा गया।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।