धमतरी डेस्क/ छत्तीसगढ़ के धमतरी में ओंकार साहू के ऊपर देर रात हमला किया गया।हमले में ओंकार साहू खून से लथपथ हो गया। लाठी डंडे से वार किया गया है। यही नहीं उनके मोबाईल को भी लूट कर हमला वर ले गया। इस मामले पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ओंकार साहू का इलाज अस्पताल में जारी है।
दरअसल धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातराई निवासी ओंकार साहू चॉइस सेंटर का काम करता था। रोजाना की तरह देर रात अपने चॉइस सेंटर को बंद कर वापस घर जा रहा था।इस दौरान ग्राम भेंडसर व सिंगदेही के बीच ओंकार साहू दर्दनाक घटना हो गई। इस घटना में अज्ञात लोगों के द्वारा हमला किया गया और लाठी डंडे से मार कर खून से लथपथ कर दिया गया। साथ ही अज्ञात लोगों ने हमले के हमला कर ओंकार साहू के मोबाइल को लूट लिया। इसके बाद सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने खून से लथपथ देख ओंकार साहू को पास के अस्पताल में पहुंचाया जहां पर ओंकार साहू का इलाज जारी है।
भखारा थाना प्रभारी समीर तिवारी ने बताया कि ग्राम भेड़सर-सिंगदेही के बीच ओंकार साहू नामक व्यक्ति पर हमला हुआ था।मामले एफआई आर कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अज्ञात हमला वारों की तलाश जारी है।