धमतरी डेस्क -धमतरी में कार- ट्रक में टक्कर हो गई। भीषण हादसे में एक की मौत हो गई। कार के दोनों एयर बैग खुल गया। एक ही परिवार के 5 लोग हादसे के शिकार हो गए।हादसे में एक की मौत हो गई।हादसा के बाद मौके पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। कई घंटे तक जाम लगा रहा क्रेन कर माध्यम से कार को हटाया गया। कार का आयल सडक पर फैल गया। मौके पर PWD अधिकारी पहुंचने पर ग्रामीणों नर मुर्दाबाद बाद के नारे लगाए। सादी में स्पीड ब्रेकर और बैरिनेट आश्वासन के बाद बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
दरअसल धमतरी जिले भखारा रोड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।मंगलवार सुबह-सुबह फिर से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चार घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।
एक तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है दूसरी तरफ लगातार हादसे हो रहे हैं।और मौत भी हो रही है।जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले ही देमार में गुजरा के एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।फिर से मंगलवार की सुबह-सुबह लगभग भयानक हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मृतक सुखुबार हल्दर घायल पवित्र हलदर 30 वर्ष,विपुल बाईन 30 वर्ष, बीना मंडल 40 वर्ष,कृपा हलदर 25 वर्ष निवासी पखांजुर के लोग रायपुर की तरफ से धमतरी की ओर आ रहे थे। और ट्रक धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी।तभी देमार के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई चार गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें वरदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया।यहां पर तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने है ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया की गांव पर ब्रेकर बनाया जाए। टोल बचाने के लिए बड़ी ट्रक इधर से तेज रफ्तार से गुजरती है।पीडब्ल्यूडी अधिकारी के पहुंचने के बाद आश्वासन दिया गया कि यहां पर ब्रेकर बनाया जाएगा तब लोगों ने चक्का जाम हटाया और पुलिस ने रोड क्लियर करवाया।ग्रामीणों ने यह भी बताया की अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो इससे बड़ा आंदोलन किया जायेगा।