Breaking

धमतरी में 9 नक्सलियों का समर्पण..... IG को सौपा बन्दुक.....

धमतरी डेस्क/ छत्तीसगढ़ के धमतरी में नौ नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है सभी सभी नक्सलियों पर कुल 47 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर जो नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवाया है नक्सलियों ने रायपुर रेंज आईजी को बंदूक सौंप कर आत्मसमर्पण किया वही है जी ने सभी को मुख्य धारा में लौटने पर बधाई दी है।

धमतरी जिले के एसपी कार्यालय में शुक्रवार को एक साथ नौ नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है।इन सभी नक्सलियों में दो पुरुष और साथ महिला शामिल है।और सभी नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम रखा गया था और सभी ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता में दावा करते हुए कहा कि रायपुर रेंज नक्सली मुक्त हो गया है।बताया जा रहा है नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस तथा गोबरा एलओएस के सक्रिय थे।उक्त माओवादियों द्वारा अपने साथ इंसास रायफल 2 नग,मैगजीन 3, राउण्ड 37, एसएलआर रायफल 02 नग, मैगजीन 04, राउण्ड 18, कार्बाइन 01 नग, मैगजीन 02, राउण्ड 12, भरमार बंदूक 01 नग, 01 रेडियो सेट, (वॉकी-टॉकी) इत्यादि दैनिक उपयोगी सामग्री लाया गया है।
आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया की ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ। उषा उर्फ बालम्मा डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन) 08 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ। रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु, पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर / वर्तमान नगरी एसीएम-05 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ। रोनी उर्फ उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर 05 लाख ईनामी, कार्बाइन हथियार के साथ।निरंजन उर्फ पोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन) 05 लाख रूपये का ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ। सिंधु उर्फ सोमड़ी एसीएम 05 लाख रूपये के ईनामी, भरमार हथियार के साथ। रीना उर्फ चिरो एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस 05 लाख ईनामी। अमीला उर्फ सन्नी एसीएम / मैनपुर एलजीएस 05 लाख रूपये के ईनामी। लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा की बॉडी गार्ड, 1 लाख रूपये के ईनामी।बताया जा रहा की माओवादियों द्वारा 5 आटोमेटिक हथियार, 1 भरमार बंदूक के साथ जिला धमतरी में आत्मसमर्पण किया है जिनपर कुल 47 लाख की ईनाम है।


ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा, उम्र 28 वर्ष ग्राम-पेद्दा कोरमा, थाना एवं जिला बीजापुर  वर्ष 2006 को नक्सल संगठन में शामिल होकर बीजापुर जिले में सक्रिय रही। वर्ष 2023 को में धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजीन में सक्रिय रही। थाना बोरई और थाना मेचका तथा गरियाबंद में 2 अपराध कुल 7 नक्सल अपराध।

उषा उर्फ बालम्मा उम्र 45 वर्ष ग्राम चंद्रावली जिला मंथीराला, तेलंगाना डीव्हीसी टेक्नीकल विभाग छग० में भ्रमण कर माओवादी नक्सलियों के हथियारों की रिपेयरिंग करना। मैनपुर के भालूडीह के एनकाउंटर जिसमें प्रमोद मारा गया था,में शामिल था वर्ष 2002 को नक्सल संगठन में शामिल होकर तेलंगाना में सक्रिय रही। 2015 में छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहीं। गरियाबंद में 02 नक्सल अपराध

रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु उम्र 30 वर्ष ग्राम- मरकागुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर वर्ष 2011 को पामेड़ जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।2013 में छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा। थाना बोरई  थाना मेचका तथा गरियाबंद में 15 नक्सल अपराध कुल 25 नक्सल अपराध।

रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी हेमला उम्र 25 वर्ष ग्राम सायनार थाना गंगालूर,जिला बीजापुर वर्ष 2006 को जगरगुण्डा, जिला सुकमा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2007 में छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।थाना खल्लारी तथा गरियाबंद में 14 अपराध कुल 16 नक्सल अपराध

निरंजन उर्फ पोदिया उम्र 25 वर्ष  ग्राम जगरगुण्डा, जिला सुकमा वर्ष 2017 को जगरगुण्डा, जिला सुकमा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2018 से छग के उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रहा। गरियाबंद में 02 नक्सल अपराध

सिंधु उर्फ सोमड़ी उम्र 25 वर्ष
ग्राम गादगुढ़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर वर्ष 2015 को पामेड़ जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2016 से छग के उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रहा नक्सल संगठन मे हथियार रिपेयरिंग का काम करती थी। गरियाबंद में 1 नक्सल अपराध।

रीना उर्फ चिरो उम्र 25 वर्ष ग्राम कावानार थाना छोटे डोंगर जिला नारायणपुर वर्ष 2008 को छोटे डोंगर जिला नारायणपुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2009 से छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।थाना बोरई  तथा गरियाबंद में 15 अपराध कुल 16 नक्सल अपराध।

अमीला उर्फ सन्नी उम्र 25 वर्ष  ग्राम टेकलगुड़ा थाना उसूर जिला बीजापुर वर्ष 2008 को उसूर जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2013 से छग के जिला धमतरी में सक्रिय रहा। थाना खल्लारी
 गरियाबंद में 2 अपराध कुल 3 नक्सल अपराध।

लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा उम्र 18 वर्ष ग्राम- कोरासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर वर्ष 2008 को उसूर जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2013 से छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।गरियाबंद में 01 नक्सल अपराध
Show comments
Hide comments
Cancel