धमतरी डेस्क/ धमतरी के शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार साहू के द्वारा नशा मुक्ति गोकुलपुर के द्वारा शास भोपाल राव पवार पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रुद्री धमतरी में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया।जागरूकता कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र धमतरी से सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ मेश्राम के द्वारा संस्था की पूर्ण जानकारी दिया गया जिसमें योगा,मेडिटेशन गेम माइंड एक्टिविटी और मोटिवेशन क्लास का का दिनचर्या की जानकारी दिया गया। साथ ही शपथ ग्रहण करवाया गया।सामाजिक कार्यकर्ता नेहा देवांगन के द्वारा नशा के नुकसान के बारे में बताया जैसे सामाजिक आर्थिक शारीरिक और मानसिक नुकसान साथ ही नशा से कैसे बचे बताया गया, उन्होंने बताया की नशा एक सामाजिक बुराई है नशा के कारण आज अत्यधिक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।आज के युवा नशे से ज्यादा जूझ रहे हैं।काउंसलर नोमेश साहू के द्वारा बताया गया नशा करने वाले व्यक्ति अपने आप को हमेशा अकेला महसूस करते हैं नशा पीड़ित व्यक्ति को निशुल्क उपचार की सुविधा के साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से योग अभ्यास व्यायाम के माध्यम से किया जाता है। नशा कितने प्रकार के होते है बताया गया साथ ही नशा के कारण आज अपराध बढ़ते जा रहे है और नशा की तस्करी बढ़ती जा रहे है। आज के नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम भोपाल राव पवार पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रुद्री धमतरी में करवाया गया,जिसमें कॉलेज स्टूडेंट और शिक्षक गण और एल के साहू सर उपस्थित रहे।