Breaking

जंगल किनारे दिखे एक साथ दो तेंदुआ..... निरिक्षण में निकली टीम ने कैमरे में किया तेंदुआ की तस्वीर......

धमतरी डेस्क/ छत्तीसगढ़ के सीता नदी अभ्यारण में देर रात तेंदुआ सड़क किनारे दिखा।एक साथ दो तेंदुआ देखा गया है।सीतानदी अभ्यारण के एसडीओ की टीम जंगल में निरिक्षण में निकली थीं।इस दौरान नर और मादा तेंदुआ को एक साथ देखा गया है।आस पास इलाके के ग्रामीणों को सतर्क देर रात सतर्क किया गया।

दरअसल उदन्ति सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य प्राणियों का विचरण लगातार होता है।साथ ही वन्य प्राणी जंगल से बाहर विचरण करने निकलते है।वहीं वन विभाग की टीम भी निरीक्षण में निकलटी है। जिनके द्वारा जंगल सहित ग्रामीणों में निरिक्षण किया जाता है।देर रात एसडीओ की टीम निरिक्षण में निकली हुई थीं। तभी सड़क एक साथ दो तेंदुआ देखे गए। जिसकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद किया।
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि रविवार की देर रात एसडीओ अपने टीम के साथ निरीक्षण में करने सीता नदी अभ्यारण की ओर निकली हुई थी। इस दौरान जंगल के किनारे दो तेंदुआ नजर आया।जिनकी तस्वीर अपने मोबाइल फोन के कमरे में लिए है।उन्होंने यह भी बताया जिन दो तेंदुआ को देखा गया है।दोनों तेंदुआ नर और मादा है,और दोनों विचरण करते हुए नजर आए हैं।डीएफओ वरुण जैन नहीं यह भी बताया नए टाइगर के भी पग चिन्ह,मल मिले हैं। लेकिन कैमरा में फोटो आने तक इसकी पुष्टि नहीं कर सकते बताया गया कि टाइगर की फोटो एक हफ्ते में आ जाए उसके लिए 200 कैमरा लगाए जाएंगे।
Show comments
Hide comments
Cancel