धमतरी डेस्क/ धमतरी जिले में 12.538 किलोग्राम गांजा के के साथ युवक यूवती को गिरफ़्तार किया गया है।धमतरी - नगरी मार्ग पर मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। 4.43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार सामने आया है।
दरअसल धमतरी में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधि लगातार सामने आ रही है। जोकि बॉर्डर को पार करके शहर के समीप आ जा रहे है। ऐसे में पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है,की अवैध मादक पदार्थ बॉर्डर में नाके बंदी के बौजूद क्यों शहर तक पहुंच रहे है।जिस पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।ऐसा ही मामला थाना अर्जुनी को मुखबिर कि पर ग्राम भोयना ग्राम पंचायत के पास धमतरी–नगरी मार्ग पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है।थाना अर्जुनी पुलिस नाकाबंदी कर प्रभावी कार्यवाही की गई।
एएसपी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया की नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी द्वारा अपराध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर थाना आरोपीतिलेश सिंह ठाकुर, पिता संतोष सिंह,उम्र 27 वर्ष वार्ड क्रमांक 03, गोपीबंद, पंडरिया थाना पंडरिया, जिला कोरबा।तरूणा सिंह राजपूत, पिता शांतिलाल, उम्र 26 वर्ष सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कॉलोनी थाना कोतवाली, जिला कोरबा।को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।जिनके पास से 12.538 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी करीब 1 लाख 25 हजार 380 रूपये साथ ही 1 बजाज मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 2 लाख 85 हजार रूपये और 4 मोबाइल फोन 33 हजार 500 रूपये आँकी गई है।