धमतरी डेस्क / छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध गौ-तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार किये है।16 गौवंश बरामद हुआ है।सिहावा पुलिस की सख्ती से उड़ीसा ले जाए जा रहे गौवंश को मुक्त कराया गया है।क्रूरता पूर्वक गौ-तस्करी पर कड़ा प्रहार पुलिस ने किया है सिहावा पुलिस ने 6 तकरों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल धमतरी जिले जे थाना सिहावा पुलिस द्वारा अवैध गौ-तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंश की अवैध तस्करी कर उन्हें उड़ीसा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिहावा पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। मौके पर 6 व्यक्तियों द्वारा 10 नग गाय, 4 नग बछड़ा एवं 2 नग बछिया को रस्सियों से बांधकर,बिना दाना-पानी के, क्रूरता पूर्वक डंडों से मारते हुए जबरन हांककर ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपियों से नाम-पता पूछताछ की गई।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों द्वारा गौवंश की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। और पुलिस को स्वीकार किया गया कि उक्त पशुओं को रायघर (उड़ीसा) पशु बाजार में विक्रय करने हेतु ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है आरोपी सुकनाथ सतनामी द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक OD-24-L-3202 को भी जप्त किया गया है।
एएसपी शैलेन्द्र पांडेय नर बताया की आरोपियों द्वारा पालतू गौवंश को अवैध रूप से एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन कर विक्रय किया जा रहा था। जो दंडनीय अपराध है। उक्त कृत्य पर थाना सिहावा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी
उष्तम मधुमंखी पिता अखिल मधुमंखी, उम्र 23 वर्ष, ढोरापारा रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।सुकनाथ चतुर्वेदी पिता बुधे चतुर्वेदी, उम्र 30 वर्ष, ढोरापारा रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।सुरज बघेल पिता सोनराज बघेल, उम्र 20 वर्ष, ढोरापारा रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।लोकेश्वर सोनबेर पिता जागेश्वर सोनबेर, उम्र 23 वर्ष, छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। विजय सेवई पिता कृष्ण सेवई, उम्र 30 वर्ष, छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।कृष्णा सेवई पिता बनियाराम सेवई, उम्र 54 वर्ष, छिपलीपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।