धमतरी डेस्क/ धमतरी में पुलिस द्वारा दावा है की आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर बड़ी सफलता माओवादियों का हथियार डम्प बरामद किया है। डीआरजी धमतरी का विशेष नक्सल सर्च अभियान में जंगलों से 1 आटोमेटिक सहित 03 बंदूक व मैग्जीन जप्त किया गया है।
दरअसल जनवरी 2026 में आत्मसमर्पित 5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी,जो कि छ.ग.शासन एवं धमतरी पुलिस द्वारा द्वारा की गई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवाद की हिंसक विचारधारा को त्यागते हुए मुख्यधारा में लौटी जिनके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सूचना एवं निशानदेही के आधार पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों के डम्प को आज बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर डीआरजी धमतरी द्वारा विशेष नक्सल सर्च अभियान चलाया गया।जिसके दौरान दौड़पंडरीपानी के जंगल क्षेत्र से माओवादियों द्वारा गड्ढा खोदकर छुपाए गए हथियारों का डम्प बरामद किया गया।माओवादियों ने हथियारों को जमीन में गहरा गड्ढा बनाकर, ऊपर से पत्तियों एवं प्राकृतिक सामग्री से ढककर छुपाया था, ताकि सुरक्षा बलों की नजर से बचा रह सके।
बताया जा रहा है की एसएलआर 7.62 एमएम ऑटोमेटिक राइफल 1 नग, सिलिंग सहित। एसएलआर की दो खाली मैग्जीन। 12 बोर बंदूक –1 नग, सिलिंग सहित भरमार बंदूक 1 नग बरामद किया गया है।