धमतरी डेस्क / छत्तीसगढ़ के धमतरी जनपद पंचायत मगरलोड में वित्तीय घोटाला उजागर का हुआ। डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख रुपये का गबन किया। शासकीय चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से राशि आहरित करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।ऑपरेटर पर गंभीर धाराओं में कार्यवाही की गई है। ऑनलाइन गेमिंग की लत में सरकारी राशि खर्च करने वाला कर्मचारी को जेल भेजा गया है।
दरअसल जनपद पंचायत कार्यालय मगरलोड में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू द्वारा गंभीर वित्तीयअनियमितता एवं धोखाधड़ी की गई है। आरोपी द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के 6 नग शासकीय चेक चोरी कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या ठाकुर के फर्जी हस्ताक्षर कर कुल 8 लाख 52 हजार 795 रूपये को अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं एक्सिस बैंक के खातों में स्थानांतरित कर आहरण किया गया। उक्त राशि को स्वयं उपयोग में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भैसमुंडी एवं शाखा मेघा से लेन-देन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए RTGS हेतु आरोपी द्वारा फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्रों की जांच की गई आरोपी के एसबीआई खाते की बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त की गई।आरोपी के खाते में 1 जुलाई 2025 से 3 जनवरी 2026 के मध्य 8लाख 22 हजार 795 रूपये अंतरित हुई है। उक्त राशि को ऑनलाइन गेमिंग ऐप “LM एप्लीकेशन” के माध्यम से खर्च करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन को जप्त किया गया। आरोपी धमेन्द्र साहू पिता परसादी राम साहू 36 वर्ष निवासी नवागांव
थाना मगरलोड को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।