Breaking

असमंजस में धान खरीदी..... उपार्जन केंद्रों में पहुंची भारी भरकम धान.... आखिर कौन खरीदेगा धान? पूछ रहे किसान..... उपार्जन केंद्र प्रदर्शन.....

धमतरी डेस्क/धमतरी में धान खरीदी की शुरुआत की जा रही है।लेकिन उपार्जन केंद्र में धान खरीदी शुरु नहीं हुई है।और धान को नीचे उतारने की बात पर कोई जवाबदारी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं है।किसान धान खरीदी करने इंतजार कर रहे हैं।अपने खुद के भाड़े से धान को लाने के बाद किसान खरीदी को लेकर असमंजस में है और चिंतित है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत किया जाना है।वहीं प्रदेश भर में धान खरीदी को लेकर पूरे किसानों में खुशी की लहर है।लेकिन धमतरी जिले में कई ऐसे धान खरीदी केंद्र हैं।जहां पर कोई जवाबदार अधिकारी या कर्मचारी भी मौजूद नहीं है।किसान अपने धान को लेकर को लेकर पहुंच गए हैं। लेकिन धान खरीदी की शुरुआत करने के लिए कोई देखा जा रहा है। धान खरीदी को लेकर असमंजस में किसान बैठे हुए हैं किसान भाड़ा देकर धान को उपार्जन केंद्र में पहुंचे है।
पूरा मामला शंकरदाह उपार्जन केंद्र का है जहां पर किसान 7:00 से अपने धान को लेकर पहुंचे हुए हैं।अब तक किस असमंजस में हैकि धान खरीदी होगा कि नहीं।
किसानों ने कहा कि वह सुबह से धान  को लेकर उपार्जन  केंद्र पर पहुंचे हुए हैं।धान बेचने के लिए उनका 15 नवंबर का टोकन कटा हुआ है।और 10:00 बजने को है।और न ही  कोई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हुए हैं।और उपार्जन केंद्र में गाड़ी पहुंच चुकी है। इसके बाद भी धान को उतारने से मना किया जा रहा है।और कुछ जिम्मेदार अपने रिस्क में धान को खाली करने की बात कही जा रही है। उपार्जन केंद्र में करीब सात आठ ट्रैक्टर में भरकर धान  उपार्जन केंद्र में  पहुंच चुकी है।और धान खरीदी को लेकर असमंजस में है।कोई संतुष्ट पूर्वक जवाब नहीं दे रहे हैं।किसानों ने कहा कि पहले  इस समय तक धान खरीदी शुरुआत हो चुकी थी।बताया गया कि अगर धान खरीदी नहीं होती है या नहीं उतारे जाते हैं।तो उनको गाड़ी का भाड़ा देना पड़ेगा। और वह घाटे में रहेंगे।
धमतरी के शंकरदाह उपार्जन केंद्र में किसान 7 बजे से अपने धान  को लेकर पहुंचे हुए हैं। इधर धान खरीदी शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधि भी पहुंचे हुए हैं। लेकिन किसानों के द्वारा कहा जा रहा है कि धान खरीदी पूर्णता करनी होगी तभी पूजा अर्चना की जाए अन्यथा फॉर्मेलिटी ना की जाए। किसानों का मांग है कि जितने भी धान खरीदी करने के लिए टोकन कटा हुआ है उन सभी का धान 15 नवंबर को ही खरीदी करनी होगी। नहीं तो पूजा अर्चना नही करनी चाहिए।

इधर मौके पर पहुंचे युवा कांग्रेस के द्वारा शंकरदाह उपार्जन केंद्र में धरने पर बैठे हुए हैं।और किसानों के हित को लेकर धान खरीदी करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल अब तक उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है।
Show comments
Hide comments
Cancel