गोल्डी खान/धमतरी नगरीय निकाय चुनाव के समय धमतरी भाजपा में एक आश्वाशन ने काफी दिलो को जीता था जो कि एल्डरमैन बनने बनाने का था जिसे चुनाव लड़ने के लिए बेताब उम्मीदवार को बहलाने फुसलाने के राग से भी जोड़कर देखा जा रहा था हालांकि निकाय चुनाव जैसे भी यहां संपन्न हो गया निगम में भाजपा काबिज हो गई और कामकाज भी शुरू हो गया जिसके बाद अब समय भी अच्छा खासा बीत रहा है मगर अब तक कोई एल्डरमैन नहीं बना है तो इसकी चर्चा होनी भी वाजिब है क्योंकि चुनाव को बीते समय भी काफी हो रहा है मगर इसकी सुगबुगाहट भी कही सुनाई नहीं दे रही जिसे लेकर एल्डरमैन का सपना संजोए लोगो को एक चिंता भी है कि एल्डरमैन कब बनाया जायेगा और किसे बनाया जायेगा इस पंक्ति में मेरा नाम आयेगा या नहीं यह चिंता करने वाली बात है क्योंकि यदि एल्डरमैन बने तो करीब 8 एल्डरमैन बनाए जायेंगे जिसमें 3 महिलाएं भी होगी ऐसी चर्चा है इस लिहाज से पुरुषों का आंकड़ा 5 हो जाता है तो संशय और बढ़ जाता है बहरहाल उम्मीद पर दुनिया कायम है ऐसा भी कहा जाता है इसी उम्मीद के सहारे नेताओ की आस भी जुड़ी हुई है देर से ही सही मगर एल्डरमैन जरूर बनेगा ऐसा कहा जाता है मगर कौन कौन एल्डरमैन बनेगा यह स्पष्ट नहीं है जबकि इस कतार में 8 से ज्यादा लोग शामिल है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस में जो जिला अध्यक्ष के लिए सरगर्मी चल रही थी वह फिलहाल शांत है इधर भी संशय का माहौल है कि कब कांग्रेस को नए जिला अध्यक्ष मिलेंगे और कब मिलेंगे