Breaking

धान लेकर पहुंचे किसान हुए परेशान.....कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद खरीदी हुई चालू......व्यवस्था के दावों की खुली पोल.....किसानों ने कहा अव्यवस्था हावी.....

धमतरी डेस्क/धमतरी शनिवार यानी 15 नवंबर से सोसायटियों में धान खरीदी का आगाज हुआ जिसे लेकर तैयारी और दावे शुरू से ही किए जा रहे थे किंतु जब किसान अपनी उपज लेकर सोसायटी पहुंचे तो उन्हें वहां परेशान होना पड़ गया बल्कि उन्हें अव्यवस्था ही नजर आई अब उन्हें यह परेशानी भी सताने  लगी कि वह जिस वाहन में अपनी उपज लेकर पहुंचे है उसका किराया कहा से देंगे जिसके बाद फिर कांग्रेस के नेतागण दीपक सोनकर राकेश मौर्य गौतम वाधवानी वातंजलि गोस्वामी हितेश गंगवीर देवेंद्र देवांगन समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और इसका विरोध जताते हुए वहां प्रदर्शन शुरू किया तब कहीं जाकर यानी दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास धान खरीदी की शुरुवात वहां हुई इस प्रदर्शन कि खबर के बाद ही जिले के कुछ अफसर भी वहां पहुंचे थे दरअसल आपको बता दें कि यह घटनाक्रम शहर से लगे हुए ग्राम शंकरदाह सोसायटी में हुआ था जहां किसान भी अव्यवस्था पर अपनी भड़ास निकालते नजर आए दूसरी ओर धान खरीदी मसले पर अफसर नेता वाहवाही लूटने के प्रयास में है किंतु पहले ही दिन अव्यवस्था ने इसकी हकीकत सामने लाकर रख दी जिसे किसान उचित नहीं बता रहे थे जिनका कहना है कि जिले भर में यही हाल है
Show comments
Hide comments
Cancel