गोल्डी खान/धमतरी चारों ओर सुशासन का हवाला दिया जा रहा है मगर यह दावा हवा हवाई सा मालूम पड़ता है जहां लोग राहत की तलाश में तो है मगर उन्हें राहत नहीं है जहां चारों ओर से ऐसे ऐसे मामले सामने आ रहे जो सीधे तौर पर व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते है बतौर उदाहरण महज दो चार ही दिन के भीतर जिले से ऐसे मामले आए है जिससे व्यक्ति घर में भी सुरक्षित नहीं है और बाहर भी उसके और उसके समानों की खैर नहीं है मालूम हो कि अभी करीब चार दिन पहले ही ग्राम सोरम निवासी ग्रामीण कोनाल साहू के घर कुछ लोग acb अफसर बन कर घुसे थे जो उसके घर के लोगो को गोली मारने की धमकी देने के साथ मोबाइल लैपटॉप अपने साथ उठाकर ले आए थे इस मामले में अभी पुलिस उलझी ही हुई थी कि गणेश चौक में एक किराना दुकान से एक टीन का टीपा यानी तेल से भरा डिब्बा पार हो जाता है भले ही यह छोटी सी चोरी है मगर दुकानदार की माने तो उसकी दुकान में ऐसा तीसरी चौथी बार हुआ है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है जिसमे एक युवक तेल का डिब्बा ले जाते हुए आसानी से दिखाई दे रहा है जिसकी शिकायत के लिए दुकानदार थाना कोतवाली भी पहुंचा था उसके बाद उसी रात यानी शुक्रवार की रात्रि कुरूद के ग्राम बग़देही से दुखद खबर आई जिसमें करीब चार पांच किसानों की फसल जो काट कर खेत में रखी गई थी उसे कुछ बदमाशो ने आग के हवाले कर दिया खासबात यह सभी फसलें अलग अलग खेतों में रखी थी जहां जा जाकर बदमाशो ने उसे आग लगाई है जो कि करीब 80 क्विंटल के आसपास बताई गई है इस घटना ने किसानों की पुरी मेहनत पर पानी फेर दिया है बल्कि उन्हें बुरी तरह नुकसान में डाल दिया हैं जबकि कुरूद की चार दुकानों में चोरी का मामला भी अब तक नहीं सुलझा है जिनका शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था चूंकि जिले भर से इस तरह की अपराध और अपराधों से जुड़ी छोटी बड़ी खबरें लगातार सामने आ ही रही है तो लोगो की जुबान पर एक यही सवाल है कि क्या ? यही सुशासन है जिसमे अपराधियों का बोलबाला है और आम इंसान राहत की उम्मीद लगाए बैठा है जो घर में सुरक्षित है और न बाहर ।
Home
› घर के भीतर अफसर बनकर घुस रहे....तेल का डिब्बा भी नहीं सुरक्षित....किसानों की फसलों में भी लगा दी गई आग ......कैसा है ? ये सुशासन.....लोगो को राहत की है तलाश...
Show comments
Hide comments
Cancel
Subscribe to:
Post Comments (Atom)