Breaking

ब्रेकिंग: :अब सांसद भोजराज नाग अधिकारियों के नाम से काटेंगे नींबू..... अधिकारियों के फोन नहीं उठाने पर सांसद का बड़ा बयान...देखिये वीडियो.....

धततरी डेस्क/धमतरी में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे, उनके नाम से नींबू काटे जाएंगे। यह बयान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में सामने आया। सांसद भोजराज नाग धमतरी के दौरे पर थे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान 15 नवंबर को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में मनाने का आह्वान किया गया।


प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने सांसद से अवैध रेत खदानों और अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने संबंधी मुद्दों पर सवाल किए। इन्हीं सवालों के जवाब में सांसद नाग ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के अपने अनूठे अंदाज में यह बात कही।
सांसद भोजराज नाग ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के फोन न उठाने के सवाल पर उन्होंने दोहराया कि जो अधिकारी फोन नहीं उठाते, बात नहीं करते और जनता की समस्या नहीं सुनते, उन सभी के लिए नींबू काटे जाएंगे। सांसद नाग अपने तीखे बयानों और अधिकारियों को फटकारने के लिए जाने जाते हैं, जिसके वीडियो पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
Show comments
Hide comments
Cancel