Breaking

राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कहीं नेताओं और अफसरों की गाड़िया....हिचकोले न खाए.....सड़क में गड्ढे बेशुमार....

गोल्डी खान/धमतरी एक तरफ राज्योत्सव को लेकर तैयारियां जारी है वहीं दूसरी तरफ जहां राज्योत्सव मनाया जायेगा उस इलाके की सड़को में अच्छे खासे गड्ढे उभर आए है जिसे लेकर पब्लिक परेशान है जिसकी चिंता है कि राज्योत्सव में आने वाले नेताओं अफसरों की गाड़ियों के साथ कहीं आम पब्लिक की गाड़िया भी हिचकोले न खाए ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का राज्य स्थापना दिवस आगामी 2 नवंबर से यहां मनाया जायेगा इस साल इसकी खुशी दुगुनी है क्योंकि इस बरस राज्य को 25 बरस होने वाला है यहीं वजह है कि इस साल इस स्थापना दिवस की अलग ही धूम रहेगी ऐसा माना जा रहा है यही वजह है कि इसे लेकर खास तैयारी भी चल रही है धमतरी जिले में राज्योत्सव की धूम एकलव्य खेल मैदान यानी गवर्मेंट ब्वॉयज स्कूल मैदान में चल रही है जहां पाल पंडाल स्टेज विभिन्न विभागों के स्टॉल समेत पब्लिक के आने जाने के लिए भी अच्छी तैयारियां चल रही है फिर राज्योत्सव में नेता अफसरो का भी आना जाना लगा हुआ रहेगा तो उनके लिए भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है मगर दूसरी तरफ राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल जाने की बात करें तो यहां की सड़को में अच्छे खासे गड्ढे है जो वैसे तो पब्लिक को काफी समय से परेशान कर रहे है मगर अब उन्हें लेकर यह चर्चा हो रही है कि अब यह गड्ढे राज्योत्सव आने जाने वाले नेताओं अफसरों को भी दिक्कत दे सकते है इसमें उनकी गाड़िया भी हिचकोले खा सकती है बहरहाल लोगो ने इधर सुधार की मांग भी की है मगर अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें सुधार होता है या फिर यूं ही राज्योत्सव के दो दिन भी गुजर जाते है
Show comments
Hide comments
Cancel