Breaking

सीएम की कांफ्रेंस के बाद जिला प्रशासन ने पहली बार में ही कर दिया दो ढाबा सील......जबकी पुलिस की बार बार की कार्रवाई भी नहीं रहती कुछ खास.....कुरूद में तो और भी हालत खराब चर्चा व्याप्त....

गोल्डी खान/धमतरी पिछले दिनों सीएम ने कलेक्टर एसपी  प्रेस कांफ्रेंस में विभागीय समन्वय को तवज्जो देते हुए काम करने की सलाह दी थी मतलब मिलजुल कर काम करने पर फोकस था हालांकि जिले में ऐसा हर बार नजर नहीं आता बल्कि कभी कभार ऐसा हो जाता है जैसे कि अभी कल ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन समेत अन्य कुछ विभाग की संयुक्त टीम ने नगरी रोड के दो ढाबों में दबिश दी और स्वच्छता खाद्य सुरक्षा समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की दस्तावेज ठीकठाक नहीं मिले तो ढाबों को सील कर दिया गया सरल भाषा में बोले तो ढाबा संचालकों के पास लायसेंस नहीं था बहरहाल इस कार्रवाई से जहां ढाबा संचालकों में हड़कंप है वहीं इस कार्रवाई को पुलिस की कार्रवाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है जिसमे लोगों का कहना है कि   पुलिस के द्वारा भी जिले भर के लगभग सभी होटल लॉज ढाबों में पहुंचकर लगातार कार्रवाई की जाती है।
मगर वो कार्रवाई कैसी रहती है यह भी सभी जानते है बल्कि अब तो होटल लॉज ढाबों में खाने पीने की सामग्री के अलावा भी शराब पीने परोसने समेत अन्य सामग्री मिलने की भी अक्सर ही शिकायत आती रहती है मगर कार्रवाई की रफ्तार देखे तो धीमी ही रहती है फिर कुरूद क्षेत्र को लेकर तो लोग अलग ही चर्चा करते है जहां संरक्षण की  भी बाते होती है शायद यही वजह है कि उधर से ऐसी कोई बड़ी कार्रवाई की खबर नहीं आती जबकि उधर कितने होटल ढाबे लॉज संचालित है यह भी सभी जानते है लोगों का इस मामले में कहना है कि शायद उधर  दस्तावेज या अन्य नियम कायदों का शायद कोई मसला नहीं होगा उधर पुख्ता दस्तावेज लेकर ही काम होते होंगे इस क्षेत्र को लेकर लोग ऐसी भी चर्चा करते है
Show comments
Hide comments
Cancel