गोल्डी खान/धमतरी आखिर प्रशासन ने भी यह मान लिया कि समय पर अफसर दफ्तर नहीं पहुंचते है उनके टाइम टेबल पर बड़ी गड़बड़ है इसलिए एक टीम गठित की गई है जो उन्हें सही टाइम बताने के साथ निरीक्षण करेगी कि समय पर कौन दफ्तर आ रहा या नहीं ज्ञात हो कि धमतरी जिले में वैसे तो जनता के सभी कार्यों के लिए शासकीय विभाग मौजूद है और उसके लिए जनता के सेवक यानी अफसर भी पर्याप्त है मगर किसका काम होता है और किसका नहीं यह बड़ा सवाल है दूसरी ओर धमतरी जिले में 50 60 70 किलोमीटर तक दूर से भी लोग यहां आकर अपनी समस्या बताते है मगर ज्यादातर उनके साथ यह परेशानी देखी जाती कि वह ऑफिस टाइम पर दूरदराज से आ जाते है मगर अफसर करीब से भी अपने दफ्तर तक नहीं पहुंच पाते है कई बार तो शिकायत लेकर आए लोगो को ऐसे ही वापस लौटना पड़ जाता है वह अपनी पीड़ा अफसरों को बगैर बताये सुनाये ही लौट जाते क्योंकि अफसर उनसे मिलते ही नहीं फिर फरियादियों के आने जाने का खर्च अलग हो जाता है बहरहाल शायद इसी समस्या से निजात के लिए और अफसरो के टाइम टेबल को दुरुस्त करने के लिहाज से अब यह व्यवस्था कि जा रही है कि एक निरीक्षण दल गठित किया गया है जो अफसरों कर्मचारियों पर निगरानी रखेगा आपको बता दें कि यह शासन के निर्देश पर जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने यह आदेश जारी किया है जिसके बाद अब आगे ही पता चल पायेगा कि अफसर कर्मचारियों के दफ्तर आने जाने में कितना सुधार होता है और इससे आम जनता को कितना फायदा होता है