Breaking

यातायात व्यवस्था को मुंह चिढ़ाती चार चक्का वाहन एक दो दिन भी सदर में राहत नहीं.....भीड़ में भी चलती नजर आई चार पहिया.....

गोल्डी खान/धमतरी सदर मार्ग से गुजरना वैसे तो अक्सर ही तकलीफदायक रहता है जो त्यौहारी सीजन में और भी दिक्कत भरा सफर हो जाता है जहां 2 मिनट के रास्ते को तय करने में घंटा भर भी लग जाता है हालांकि धमतरी की जनता इसकी आदि है और इधर जो बाहर से लोग भी आते रहते है वह भी इस मार्ग की तकलीफ को समझते है बस यह मार्ग उन लोगों को ज्यादा दिक्कत देता है जो इधर नए लोग घुस आते है उन्हें इधर आते ही पता चलता है कि वह लोग कितनी भीड़ में कहां आ गए है जो कि उन्हें नहीं आना था जिसकी वजह इतनी भीड़ के बाद भी उस मार्ग में चार चक्का वाहनों कार आदि का चलना रहता है खास बात इधर ऐसी गड़बड़ हमेशा ही रहती है जो त्यौहारों में और ज्यादा बढ़ जाती है हालांकि इसे सम्हालने यातायात पुलिस भी जुटी रहती है मगर उन्हें भी मालूम रहता है कि देर सबेर कैसे भी करके पब्लिक इधर से निकल ही जायेगी मगर विडंबना यह रहती है कि इस रास्ते में जब त्यौहारी सीजन में भीड़ और जाम की स्थिति हर पल बन रही है तो इधर चार चक्का वाहनों को आने जाने से नहीं रोका जा रहा है जिसका उदाहरण नजर भी आता रहता है अब सवाल यह उठता है कि उस मार्ग में व्यवस्था चार चक्के वाहनों के गुजरने के लिए बनाई जा रही कि पब्लिक के लिए क्योंकि उस क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात होने के बाद भी तो पब्लिक मुश्किल में है यह सवाल लोगो का है जैसा कि ऊपर की तस्वीर में दिखाई दे रहा है
Show comments
Hide comments
Cancel