धमतरी डेस्क/ धमतरी में पत्थर से कुचल कर हत्या का मामला का खुलासा पुलिस ने किया है।21 एवं 22 अक्टूबर के दरमियानी रात ग्राम करगा- चटौद पुल के नीचे आरोपियों मर हत्या कांड को अंजाम दिया था।जिसका पर्दाफाश हुआ है।सायबर, एफएसएल की संयुक्त टीम की जांच से हत्याकांड मामला सुलझाया गया है।हत्या के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई थी।
दरअसल धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगा-चटौद पुल के नीचे एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना 22 अक्टूबर पुलिस मिली थी। मृतक की पहचान मनीष कुमार मिथलेश पिता किशन राम मिथलेश 26 वर्ष निवासी ग्राम करगा के रूप में हुआ था।
जानकारी के मिताबिक मुख्य आरोपी होमेश कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 21 अक्टूबर की रात 11 बजे वह अपने दोस्त चाहत यादव के साथ मृतक को शराब पिलाने चटौद करगा नाला पुल के पास ले गया।शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद हुआ,जिसके बाद आरोपी होमेश साहू ने मृतक की आंख और गले में गमछा बांधकर दबाया और सिर पर कई बार प्रहार किया। इसके बाद आरोपी होमेश साहू और चाहत यादव ने मृतक को पुल से नीचे फेंक दिया। मृतक के जीवित रहने की आशंका पर होमेश ने नीचे जाकर पत्थरों से उसके सिर एवं चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।आरोपी ने हत्या के बाद मृतक की मोटरसायकल व चाबी को नीचे फेंक दिया।बाद में अपने गमछे और खून लगे कपड़ों को छिपाया तथा मृतक का मोबाइल झाड़ी में फेंक दिया।अगले दिन आरोपी ने अपने रिश्तेदार मनीष कुमार साहू को घटना की जानकारी दी और खून लगे गमछे व मोबाइल को जलाने कहा। घटना में प्रयुक्त कपड़े, गमछा, अधजला मोबाइल आदि बरामद कर जब्त किया गया है।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक मनीष कुमार मिथलेश पूर्व में जब रायपुर से वापस गांव आया था, तब उसने आरोपी होमेश कुमार साहू के साथ झगड़ा करते हुए गाली-गलौज किया था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।21 अक्टूबर की रात जब मृतक पुनः पुल के पास मिला,तब फिर से झगड़ा एवं गाली-गलौज हुई। उसी दौरान होमेश ने अवसर देखकर मृतक की हत्या कर दी।
आरोपी होमेश कुमार साहू, पिता डेमन लाल साहू, 19 वर्ष।चाहत यादव, पिता अमर सिंह यादव 19 वर्ष।मनीष कुमार साहू, पिता इन्द्रमन साहू, 21 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम करगा मठ, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी के निवासी है।