गोल्डी खान/धमतरी नगर निगम में हालांकि सीसीटीवी कैमरे पहले से भी लगे हुए थे मगर अभी 7 कैमरे निगम में और नए लगाए गए है जो कि सुरक्षा की मजबूती के साथ साथ चर्चा का भी विषय बने हुए है दरअसल ज्ञात हो कि इसमें से दो कैमरे सब कुछ देखने के साथ साथ सब कुछ सुनेंगे भी मतलब निगम के अंदर क्या चल रहा क्या बाते हो रही है वहां कैसी गतिविधि है यह भी कैमरे जान लेंगे हालांकि मेयर रामू रोहरा इसे सुरक्षा की दृष्टि और पारदर्शिता का सबब बता रहे है मगर दूसरी ओर इस मामले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है बहरहाल वर्तमान में निगम के अंदर और बाहर नए 7 कैमरे लगे है जिसे मेयर रामू रोहरा के निर्देश पर लगाया गया है जिसकी मॉनिटरिन मेयर के मोबाइल से भी होगी इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने बताया कि निगम में सात नए कैमरे लगाए गए है जो कि सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर लगाए गए है जो कि उनके मोबाइल से भी कनेक्ट रहेंगे जो उसके माध्यम से निगम में होने वाली गतिविधियो को देख और सुन भी सकेंगे किंतु इधर दूसरी ओर इस कैमरों को लेकर राजनीति में अलग ही चर्चा हो रही है बल्कि इसके मायने भी अलग अलग निकाले जा रहे है जो कि खासकर सुनने वाले कैमरों को लेकर है मतलब अब इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि निगम में बातचीत भी हिसाब से करनी होगी कि कहीं निगम की गुफ्तगू का कोई अलग ही मतलब न निकल जाए वहीं दूसरी ओर इधर मेयर श्री रोहरा की इस पारदर्शिता वाली सोच की भी सराहना की जा रही है