Breaking

गांजे की बड़ी खेप की बजाए चिल्हर माल पकड़ने में पुलिस व्यस्त.... अब तो गांजा पीने वालों की भी आई शामत....एक गिरफ्तार 10 ग्राम गांजा जप्त...

गोल्डी खान/धमतरी जिले के रास्ते उड़ीसा प्रांत की ओर से गांजे की तस्करी होती है यह सभी जानते है बल्कि पुलिस भी दर्जनों बार इस तरह के मामलो का खुलासा कर चुकी है बहुत से तस्करों को भी महंगी गाड़ियों के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है किंतु बीते काफी समय से अब गांजे के बड़े तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आ रहे है जिसे लेकर यह कहां जा रहा है कि शायद तस्कर सुधर गए है या फिर जिले के रास्ते गांजे की तस्करी बंद हो गई है लेकिन इसके विपरीत देखे तो जिले में बल्कि शहर में भी गांजा बिक रहा है जिसका प्रमाण पुलिस की चिल्हर चिल्हर कार्रवाई से पता चलता है जो थोड़े थोड़े दिनों में पुलिस 5 किलो 6 किलो   गांजा पकड़ती रहती है अब सवाल यह उठता है कि जब गांजे की तस्करी नहीं हो रही तो फिर ये चिल्हर चिल्हर गांजे कहां से और कैसे पकड़े जा रहे है बहरहाल पुलिस ने अब नशे के खिलाफ  एक और नया कदम उठाया है और गांजा पीने वालों को भी पकड़ा  जा रहा एक इसी तरह की कार्रवाई में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है जिसका नाम व्यास नारायण कामड़े निवासी हटकेशर बताया गया है जिसे गांजा पीते हुए पकड़ा गया है और उसके कब्जे से 10 ग्राम गांजा जप्त किया है इधर पुलिस इस कार्रवाई को पहली बार और शख्त कार्रवाई बता रही है जबकि इस कार्रवाई को लेकर शहर में यह चर्चा है कि पुलिस गांजे की बड़ी खेप पकड़ना छोड़ छोटी छोटी कार्रवाई कर तसल्ली कर रही है जबकि शहर के साथ जिले में गांजे की तस्करी तो हो रही है और गांजा पीने वालों की भी यहां कमी नहीं है
Show comments
Hide comments
Cancel